CCRAS Group A B C Vacancy 2025

CCRAS Group A B C Vacancy 2025: केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद में निकली 389 पदों पर भर्ती, जानिए पूरी जानकारी

CCRAS Group A B C Vacancy 2025: अगर आप आयुष क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए एक शानदार अवसर आया है। केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (CCRAS) ने Group A, B और C के कुल 389 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।

CCRAS Vacancy 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त 2025 से शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2025 है। इच्छुक उम्मीदवार CCRAS की आधिकारिक वेबसाइट ccras.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Important Dates – महत्वपूर्ण तिथियाँ

CCRAS Group A B C भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 अगस्त 2025 से शुरू हो चुके हैं। अंतिम तिथि 31 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है। आवेदन शुल्क भी इसी तिथि तक जमा किया जा सकता है। फार्म में सुधार की सुविधा 3 से 5 सितंबर 2025 तक उपलब्ध रहेगी। परीक्षा की तिथि और एडमिट कार्ड से संबंधित सूचना बाद में जारी की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: IBPS Clerk Vacancy 2025: बैंक में क्लर्क के 10277 पदों पर ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानें योग्यता और आयु सीमा

Application Fee – आवेदन शुल्क

CCRAS भर्ती के विभिन्न ग्रुप के अनुसार आवेदन शुल्क अलग-अलग निर्धारित किया गया है। Group A के लिए सामान्य/ओबीसी वर्ग को ₹1500, Group B के लिए ₹700 और Group C के लिए ₹300 का शुल्क देना होगा। SC/ST/PH/महिला उम्मीदवारों को छूट दी गई है। सभी वर्गों को शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

Age Limit – आयु सीमा

CCRAS Group A B C भर्ती में शामिल पदों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा अलग-अलग है। अधिकतम आयु 27 वर्ष से लेकर 40 वर्ष तक निर्धारित की गई है। आयु की गणना 20 मई 2025 के अनुसार की जाएगी। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए अधिसूचना देखें।

इसे भी पढ़ें: SSC CGL Vacancy 2025: स्‍नातक पास के लिए एसएससी सीजीएल 2025 के 14582 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और आयु सीमा

Eligibility – शैक्षणिक योग्यता

अलग-अलग पदों के लिए योग्यता भिन्न है। कुछ प्रमुख पात्रताएँ इस प्रकार हैं:

  • ग्रुप A पदों के लिए संबंधित विषय में MD/MS की डिग्री तथा पंजीकरण आवश्यक है।
  • ग्रुप B पदों के लिए न्यूनतम स्नातक/परास्नातक डिग्री तथा कुछ पदों पर अनुभव की आवश्यकता है।
  • ग्रुप C पदों के लिए न्यूनतम 10वीं, 12वीं, डिप्लोमा या स्नातक डिग्री और कुछ पदों पर टाइपिंग स्पीड या तकनीकी योग्यता आवश्यक है।
  • हर पद के लिए पात्रता अलग है, विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना अवश्य पढ़ें।

आवेदन कैसे करें | How to Fill CCRAS Group A B C Vacancy Online Form 2025

सबसे पहले CCRAS की आधिकारिक वेबसाइट ccras.nic.in पर जाकर भर्ती अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें। उसके बाद “Apply Online” लिंक पर क्लिक करके आवेदन पत्र भरें। आवेदन पत्र में नाम, जन्म तिथि, शैक्षणिक योग्यता, पता आदि सभी जानकारियाँ सावधानीपूर्वक भरें। निर्धारित फॉर्मेट में फोटो, हस्ताक्षर और प्रमाण पत्र अपलोड करें।

सभी जानकारी एक बार पुनः जांच लें और फिर ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करके फॉर्म को सबमिट करें। आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेना न भूलें।

आधिकारिक वेबसाइट – Click Here

इसे भी पढ़ें: प्राइमरी स्‍कूल टीचर पीएसटीएसटी के 10150 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू | MPESB Primary School Teacher Vacancy 2025

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top