UP Police Constable PET Admit Card 2025: यूपी पुलिस कांस्टेबल फिजिकल एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्‍ट लिंक से डाउनलोड करें

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

UP Police Constable PET Admit Card 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस में 60000 से अधिक कांस्टेबल के पदों पर भर्ती 2023 शुरू की गई थी। इस उत्‍तर प्रदेश पुलिस कांस्‍टेबल भर्ती की प्रक्रिया अपने अगले चरण में पहुंच गई है। यूपी पुलिस कांस्टेबल फिजिकल परीक्षा का पहला चरण 10 फरवरी से शुरू हो रहा है। जिसके लिए चयनित उम्मीदवारों के पीईटी एडमिट कार्ड आज यानी 3 फरवरी को जारी हो गए हैं।

अगर आप ने भी यूपी पुलिस कांस्‍टेबल भर्ती परीक्षा पास की है और अब आप इसके फिजिकल टेस्‍ट का इंतजार कर रहे हैं‚ अब आपका इंतजार खत्‍म हो चुका है क्‍योंकि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एंव प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) पुलिस कांस्टेबल फिजिकल एडमिट कार्ड जारी करने जा रहा है। आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना फिजिकल प्रवेश पत्र चेक कर सकते हैं।

UP Police Constable PET Admit Card 2025

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा यानी (PET) परीक्षा को पास करना होगा। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एंव प्रोन्नति बोर्ड (UP PRPB) ने आधिकारिक नोटिस जारी कर फिजिकल परीक्षा की तारीखों का ऐलान किया था।

प्रथम चरण के लिए अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र 3 फरवरी‚ 2025 और दूसरे चरण में 10 फरवरी‚ 2025 को एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकते हैं। फिजिकल परीक्षा के केंद्र पर एंट्री के लिए प्रवेश पत्र एक सबसे महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट है। इसीलिए अपना यूपी पुलिस कांस्टेबल फिजिकल एडमिट कार्ड जरूर निकाल लें।

यूपी पुलिस कांस्टेबल फिजिकल में क्या-क्या होता है?

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल सरकारी नौकरी के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा में अभ्यर्थियों को दौड़ की परीक्षा में सफल होना होगा। दौड़ में पास होने के लिए पुरुष अभ्यर्थियों को 4.8 किमी की दौड़ 25 मिनट में लगानी होगी। वहीं महिला अभ्यर्थियों को 2.4 किमी की दौड़ 14 मिनट में पूरी करनी होगी। निर्धारित समय-सीमा में दौड़ पूरी न करने वाले उम्‍मीदवारों को इस भर्ती से बाहर कर दिया जाएगा।

यूपी पुलिस पीईटी एडमिट कार्ड संबंधित लेटेस्ट अपडेट के लिए उम्मीदवारों को पुलिस भर्ती बोर्ड (UPPRPB) की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in विजिट करने की सलाह दी जाती है। जहां से आप अपना यूपी पुलिस फिजिकल एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

UP Police Constable PET Admit Card: यूपी पुलिस फिजिकल एडमिट कार्ड कैसे देखें?

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल फिजिकल परीक्षा में शामिल होने जा रहे‚ उम्‍मीदवार पीईटी एडमिट कार्ड नीचे बताए चरणों के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सबसे पहले‚ उत्तर प्रदेश भर्ती एंव प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर UP Police Constable PET Admit Card 2025 Download Link पर क्लिक करें। (एडमिट कार्ड जारी होने के बाद)
  • अब एडमिट कार्ड लिंक खुलने के बाद अपना लॉग-इन डिटेल्स और पासवर्ड आदि दर्ज करें।
  • लॉग-इन डिटेल्स सबमिट करते ही आपकी स्क्रीन पर यूपी पुलिस कांस्टेबल पीईटी एडमिट कार्ड आ जाएगा।
  • अंत में आपको शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए अपने एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।
  • इस प्रकार से आप अपना यूपी पुलिस कांस्टेबल फिजिकल परीक्षा प्रवेश पत्र चेक कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण लिंक : Police Constable PET Admit Card

Download PET Admit CardClick Here
Download PET Exam NoticeClick Here
Official WebsiteClick Here

Also Read:

Leave a Comment